Prayagraj News: सफाई न व्यवस्था, कैसे खिला रहे हैं पिज्जा

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सिविल लाइंस और कोरांव में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जांच में स्वच्छता और सुरक्षा नियमों की कमी पाई गई। संबंधित दुकानदारों को 14 दिन में खामियां सुधारने का आदेश दिया गया। कुछ नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं, और उल्लंघनों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Prayagraj News: सफाई न व्यवस्था, कैसे खिला रहे हैं पिज्जा

Prayagraj News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को सिविल लाइंस समेत कोरांव बाजार और आसपास के क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जांच में खाद्य सुरक्षा व स्वच्छता से जुड़ी खामियां मिलीं। संबंधित संचालकों को कमियां दूर करने और आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। सिविल लाइंस स्थित एक पिज्जा प्रतिष्ठान के निरीक्षण में कोल्ड चैंबर में वेज और नॉन-वेज खाद्य पदार्थों के पृथक्करण की स्पष्ट व्यवस्था नहीं मिली। पिज्जा निर्माण में लगे कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र भी उपलब्ध नहीं थे। कुछ कर्मचारी बिना हैंड ग्लव्स के खाद्य पदार्थ तैयार करते मिले। पेस्ट कंट्रोल और क्लीनिंग कार्यक्रम की एसओपी व चेकलिस्ट भी प्रस्तुत नहीं की गई।

वहीं कोरांव के ड्रमंडगंज रोड स्थित दो मिठाई प्रतिष्ठानों से बर्फी और मिल्क केक के नमूने लिए गए। लेड़ियारी बाजार की एक दुकान से बेसन के लड्डू का नमूना भी संग्रहित किया गया। देवरा मोड़ स्थित एक मिठाई प्रतिष्ठान में साफ-सफाई मानकों के अनुरूप नहीं मिलने पर नोटिस जारी किया गया। मांडा रोड स्थित एक दुकान बंद मिली। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा द्वितीय डॉ. दीनानाथ ने बताया कि खाद्य विभाग ने संबंधित प्रतिष्ठानों को 14 दिन के भीतर कमियां दूर कर आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: सफाई न व्यवस्था, कैसे खिला रहे हैं पिज्जा