Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsFog Disrupts Train and Flight Services in Prayagraj Major Delays Reported
मौसम की मार : प्रयागराज और हमसफर 12 बजे के बाद आई

मौसम की मार : प्रयागराज और हमसफर 12 बजे के बाद आई

संक्षेप:

Prayagraj News - प्रयागराज में कोहरे और खराब मौसम के कारण रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ। नई दिल्ली से आने वाली कई ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। हवाई सेवाएं भी प्रभावित रहीं, कुछ उड़ानों में भी देरी हुई।

Feb 03, 2026 06:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कोहरा और खराब मौसम का असर मंगलवार को रेल व हवाई यातायात पर भी पड़ा। नई दिल्ली से प्रयागराज आने वाली कई प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंचीं। सुबह आने वाली ट्रेनें दोपहर 12 बजे के बाद प्रयागराज पहुंचीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं फ्लाइट्स भी देरी से संचालित हुईं। नई दिल्ली से आने वाली हमसफर एक्सप्रेस सुबह 6:20 बजे की बजाय मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे के बाद प्रयागराज जंक्शन पहुंची। ट्रेन में कैटरिंग सुविधा न होने के कारण यात्री खासे परेशान दिखे। नई दिल्ली से आए यात्री अभय कुमार ने बताया कि ट्रेन लेट होने से उनका तीन साल का बच्चा काफी परेशान रहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी तरह प्रयागराज एक्सप्रेस दोपहर 12:24 बजे सूबेदारगंज जंक्शन पहुंची। पुरुषोत्तम एक्सप्रेस करीब 5.27 घंटे, शिवगंगा एक्सप्रेस लगभग 5 घंटे 30 मिनट और मगध एक्सप्रेस करीब 5 घंटे 45 मिनट देरी से आई। इसी तरह कालिंदी एक्सप्रेस करीब 5 घंटे लेट रही। नई दिल्ली से आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस भी लगभग दो घंटे की देरी से प्रयागराज जंक्शन पहुंची। हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस भी सोमवार देर रात चार घंटे की देरी से पहुंची। उड़ाने भी रहीं प्रभावित रेल के साथ-साथ हवाई सेवाएं भी प्रभावित रहीं। दिल्ली से प्रयागराज आने वाली एलाइंस एयर की फ्लाइट अपने निर्धारित समय सुबह 9 बजे की बजाय 9:30 बजे पहुंची। यही विमान बिलासपुर के लिए उड़ान भरने वाला था लेकिन सुबह सवा ग्यारह बजे के स्थान पर करीब दो घंटे देरी से दोपहर 1:15 बजे रवाना हुआ। हालांकि इंडिगो की दिल्ली और हैदराबाद की फ्लाइट समय पर आई और समय से रवाना भी हुई। लेकिन मुम्बई से आने वाली फ्लाइट करीब आधे घंटे की देरी से 1:30 बजे प्रयागराज पहुंची, जिसके कारण वापसी उड़ान भी देरी से 2:15 बजे रवाना हुई। वहीं अकासा एयर की मुम्बई फ्लाइट मात्र 6 मिनट की देरी से संचालित हुई।