दोपहर में पहुंची प्रयागराज एक्स., ई-रिक्शा पर रोक से यात्री परेशान
Prayagraj News - रविवार को कोहरे और अव्यवस्था ने रेल यात्रियों को परेशान किया। प्रयागराज एक्सप्रेस और वंदेभारत ट्रेनें देरी से आईं। ई-रिक्शा को नेहरू पार्क चौराहे पर रोक दिया गया, जिससे यात्री जाम में फंस गए। कई लोग...

एक तो कोहरा और दूसरे अव्यवस्था से रेल यात्रियों को रविवार को परेशान कर दिया। नई दिल्ली से आने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस दोपहर में सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वहां से यात्री ई-रिक्शा से शहर की ओर बढ़े लेकिन आगे फंस गए। नेहरू पार्क चौराहे के पास पुलिस ने ई-रिक्शा वालों को आगे नहीं बढ़ने दे रही थी। बाहरी गाड़ियों को वहीं पार्किंग में पार्क कराया जा रहा था। इसके कारण एक तरफ से गाड़ियों की लम्बी कतारें लगी थी। कुछ लोग शटल बसों से गए लेकिन दर्जनों यात्री वहां से पैदल ही चलने पर मजबूर थे। कोहरे के कारण न केवल प्रयागराज एक्सप्रेस बल्कि वीआईपी ट्रेन वंदेभारत भी देरी से आई। वाराणसी से आने वाली वंदे भारत तीन घंटा रीशेड्यूल की गई। वहीं, नई दिल्ली से आने वाली वंदे भारत दोपहर 12 बजे की जगह पौने चार बजे के बाद पहुंची। करीब पौने चार घंटा देरी से आई। इसी तरह पुरुषोत्तम एक्सप्रेस सुबह सात बजे की जगह सवा सात घंटा देरी से आई। इसी तरह स्वतंत्रता एक्सप्रेस को कोहरे के कारण सवा दो घंटे रीशेड्यूल किया गया। यह ट्रेन 10 घंटा देरी से चल रही है। वहीं, कालिंदी एक्सप्रेस भी सात घंटा देरी से आई। सुबह से दोपहर में पहुंचे श्रद्धालु ट्रेन में परेशान हुए और स्टेशन से बाहर निकलने के बाद जाम और डायवर्जन से घूमते रहे। सूबेदारगंज से लेकर जंक्शन तक यात्री परेशान हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।