Prayagraj News: नैनी, छतनाग में गिरा जलस्तर, फाफामऊ में बढ़ा
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News: प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार की रिपोर्ट के अनुसार, यमुना का जलस्तर 82.48 मीटर है, जिसमें छह सेंटीमीटर की कमी आई है। वहीं, गंगा का जलस्तर 83.02 मीटर पर पहुंच गया, जो नौ सेंटीमीटर बढ़ा है। बारिश के बाद लहरों में बदलाव दर्ज किया गया है।

Prayagraj News: प्रयागराज। जिले में गंगा और यमुना के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार नैनी में यमुना का जलस्तर 82.48 मीटर दर्ज किया गया, जिसमें पिछले 24 घंटे में छह सेंटीमीटर की कमी हुई है। वहीं फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 83.02 मीटर रहा, जो 24 घंटे में नौ सेंटीमीटर बढ़ा है। यहां 7.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। छतनाग में गंगा का जलस्तर 82.06 मीटर दर्ज हुआ, जिसमें 10 सेंटीमीटर की कमी आई है। यहां 3.4 मिमी बारिश हुई। वहीं एसटीपी बक्सी बांध पर गंगा का जलस्तर 82.58 मीटर दर्ज किया गया, जिसमें पांच सेंटीमीटर की कमी रही।


