मॉक ड्रिल से बताया कि कैसे करें आपदा में बचाव
प्रयागराज में बाढ़ आपदा से निपटने के लिए तैयारी की जा रही है। गुरुवार को संगम वीआईपी घाट सहित विभिन्न स्थानों पर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जल पुलिस की मदद से राहत कार्यों की तैयारियों का परीक्षण किया गया। यह drill बाढ़ के दौरान राहत सामग्री पहुंचाने और लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए थी।

प्रयागराज। बाढ़ आपदा आपदा से निपटने के लिए अब तैयारी की जा रही है। गुरुवार सुबह संगम वीआईपी घाट सहित कई स्थानों पर आपदा राहत कार्य के लिए मॉकड्रिल किया गया। बाढ़ के दौरान मकानों में फंसे लोगों को बार निकालने, राहत सामग्री पहुंचाने और नाव पलटने की दशा में क्या-क्या करना है, इसके लिए तैयारियों को परखा गया। एडीएम एफआर विनीता सिंह ने बताया कि गुरुवार को वीआईपी घाट, संगम, धुस्सा घाट, किला घाट, सोरांव में फाफामऊ, तहसील फूलपुर में झूंसी, बारा में कंजासा, करछना में अरैल, हंडिया में जीजीआईसी सैदाबाद व मेजा के ग्राम समहन में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया।
इस दौरान एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जल पुलिस और सिविल डिफेंस की मदद ली गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


