डूब रहे व्यक्ति को पीछे से पकड़ें, खूब मचाएं शोर
बारिश के मौसम में संभावित बाढ़ को देखते हुए अधिकारियों ने मॉकड्रिल की। वीआईपी घाट, किला घाट, और अन्य स्थानों पर विभिन्न बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया। लोगों को बाढ़ में फंसने पर सुरक्षा उपाय और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। यह मॉक एक्सरसाइज डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बारिश के मौसम में जिले में संभावित बाढ़ को देखते हुए अफसरों ने अपनी तैयारियों को परखा गया। गुरुवार को अलग-अलग जगह मॉकड्रिल की गई।
मॉक ड्रिल का आयोजन
राज्यस्तरीय मॉक एक्सरसाइज में वीआईपी घाट और किला घाट पर नाव पलटने व डूबने पर लोगों को बचाने, अरैल में बाढ़ में फंसे लोगों को डूबने से बचाने, बारा के कंजासा व जीजीआईसी सैदाबाद में अग्निकांड से बचाव, मेजा के समहन में नदी कटान, फाफामऊ में बाढ़ में फंसे लोगों की निकासी, झूंसी के मेरुंड में बाढ़ में फंसे लोगों की निकासी का अभ्यास किया।
सुरक्षा उपायों की जानकारी
इस दौरान लोगों को बताया गया कि बाढ़ या आपदा में फंसने पर तुरंत सहायता के लिए शोर मचाएं और आसपास के लोगों को सतर्क करें, हेल्पलाइन नंबर 101 (फायर), 108 (एम्बुलेंस) या 112 (आपातकालीन सहायता) पर तुरंत काल करें, यदि आप तैरना जानते हैं और सुरक्षा साधन जैसे लाइफ जैकेट, टायर ट्यूब, रस्सी आदि उपलब्ध हैं तो सावधानीपूर्वक मदद करें, बिना साधन के पानी में न उतरें, डूब रहे व्यक्ति की ओर तैरते समय पीछे से पकड़े ताकि वह घबराहट में आपको भी न डुबो दे, यदि व्यक्ति को निकाल लिया गया हो, लेकिन वह बेहोश है तो प्रशिक्षित व्यक्ति से सीपीआर (हृदय और श्वास पुनर्जीवन तकनीक) देने की कोशिश करें।
जलाशयों का सुरक्षा उपाय
व्यक्ति को गर्म और सूखी जगह पर रखें और तुरंत चिकित्सकीय सहायता प्राप्त करें। स्कूल या घर के पास जलाशयों (तालाब, नदी, कुंआ, टंकी आदि) को ढककर रखें या चेतावनी बोर्ड लगाएं। मॉक एक्सरसाइज का आयोजन डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। एडीएम एफआर विनीता सिंह, पुलिस विभाग, अग्निशमन विभाग, सभी एसडीएम व तहसीलदार, चीफ वार्डन, उप नियंत्र नागरिक सुरक्षा व टीम, कमांडेंट जिला होमगार्ड व टीम, आर्मी व उनकी टीम, स्वास्थ्य विभाग व टीम, पशुपालन विभाग व टीम, एसडीआरएफ उत्तर प्रदेश, एसडीआरएफ मध्य प्रदेश टीम, 34, 42 व 4 बटालियन पीएसी, जल पुलिस व टीम, एनसीसी व टीम, आशा व एएनएम व अन्य विभाग की टीम मौजूद रही।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


