Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsFlood Management Efforts in Manori and Rasool Kashipur After Heavy Rain
ओवरफ्लो कर रहे थे तालाब, मौके पर जाकर कराई सफाई

ओवरफ्लो कर रहे थे तालाब, मौके पर जाकर कराई सफाई

संक्षेप:

Prayagraj News - हाल ही में हुई बारिश के बाद मनौरी और रसूल काशीपुर पंचायतों में तालाब ओवरफ्लो होने की शिकायतें आईं। डीपीआरओ रवि शंकर द्विवेदी ने निरीक्षण किया और तालाबों की सफाई शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने...

Aug 12, 2025 09:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

पिछले दिनों हुई झमाझम बारिश के बाद मनौरी और रसूल काशीपुर ग्राम पंचायतों से शिकायत आई कि तालाब ओवरफ्लो कर रहे हैं। इस पर डीपीआरओ रवि शंकर द्विवेदी ने दोनों ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत मनौरी में तालाबों और जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने तुरंत कर्मचारियों और मजदूरों को लगाकर तालाबों की सफाई शुरू कराने का निर्देश दिया। वहीं रसूल काशीपुर में पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया। डीपीआरओ ने उन घरों का भी दौरा किया जो गंगा के किनारे स्थित हैं और बाढ़ से प्रभावित हुए थे। उन्होंने पाया कि वर्तमान में स्थिति सामान्य हो चुकी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डीपीआरओ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे सफाई अभियान का स्थलीय सत्यापन भी किया। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने घरों के आसपास और मोहल्लों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। पानी जमा न होने दें और प्रशासन के इस सफाई अभियान में सहयोग करें।