Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsFirst Female Divisional Commissioner Soumya Agarwal Arrives in Prayagraj
इस बार माघ मेले का सबसे बेहतर आयोजन कराया जाएगा : मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल

इस बार माघ मेले का सबसे बेहतर आयोजन कराया जाएगा : मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल

संक्षेप:

Prayagraj News - सौम्या अग्रवाल, मंडल की पहली महिला मंडलायुक्त, शुक्रवार शाम प्रयागराज पहुंची। उन्होंने माघ मेले की तैयारियों की जानकारी ली और बेहतर सुविधाओं के लिए लक्ष्य निर्धारित किया। लखनऊ की रहने वाली सौम्या ने...

Sep 20, 2025 05:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

मंडल की पहली महिला मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल शुक्रवार शाम प्रयागराज पहुंच गईं। सर्किट हाउस में पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने शासन की नीतियों को प्राथमिकता पर लागू करने को लक्ष्य बताया। कहा कि प्रयागराज आगमन पर उन्होंने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा से माघ मेले की तैयारियों के बारे में जानकारी ली है। उनका लक्ष्य है कि इस बार माघ मेला पिछले माघ मेलों से भी बेहतर हो। सुविधाएं भी अच्छी हों। मंडलायुक्त ने शुक्रवार शाम को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। मूलरूप से लखनऊ की रहने वाली सौम्या अग्रवाल ने वर्ष 2008 में अपने पहले प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अब तक महाराजगंज, बस्ती, बलिया और उन्नाव में जिलाधिकारी के रूप में काम कर चुकी हैं। जबकि बतौर मंडलायुक्त बरेली के बाद ये उनकी दूसरी पोस्टिंग है। पांच साल विद्युत सेक्टर में रहीं। इस दौरान केस्को कानपुर और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम में एमडी रही हैं। जिसके बाद विद्यतु विभाग में विशेष सचिव रही हैं। साफ्टवेयर इंजीनियर सौम्या अग्रवाल लंदन में भी नौकरी कर चुकी हैं। सिविल सेवा के लिए ही उन्होंने लंदन की नौकरी छोड़ी। उनके पति मोहित गुप्ता 2006 बैच के आईपीएस अफसर हैं जो इस वक्त शासन में गृह सचिव के पद पर कार्यरत हैं।