Prayagraj News: अल्लापुर मेले की बैठक मंत्री पद को लेकर विवाद, फायरिंग से दहशत

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News: नया गांव अल्लापुर में मेले की व्यवस्था को लेकर चल रही बैठक में घुसकर दो युवकों पर हमला और फायरिंग का मामला सामने आया है। इसके बाद तमंचे से फायरिंग कर

Prayagraj News: अल्लापुर मेले की बैठक मंत्री पद को लेकर विवाद, फायरिंग से दहशत

Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। जार्जटाउन के नया गांव अल्लापुर में मेले की व्यवस्था को लेकर चल रही बैठक में घुसकर दो युवकों पर हमला और फायरिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिट्टू पासी ने दीपक कुमार के चेहरे पर लोहे की रॉड से वार किया, जबकि रंजीत महाजन ने इंद्र कुमार के सिर पर तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। इसके बाद तमंचे से फायरिंग कर दहशत फैलाई गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। नया गांव अल्लापुर निवासी सीमा देवी ने जार्जटाउन थाने में दी तहरीर में बताया कि चार अक्तूबर की रात करीब दस बजे विवेक स्टेशनरी पर मेले को लेकर बैठक चल रही थी।

इसी दौरान बिट्टू पासी अपने दो सालों, रंजीत महाजन, उसके दो भाइयों और चार-पांच अज्ञात लोगों के साथ वहां पहुंच गया। आरोप है कि बिट्टू ने दीपक के चेहरे पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। वहीं रंजीत ने इंद्र कुमार के सिर पर तमंचे की बट से वार किया।आरोप है कि हमलावरों ने धमकी दी कि अब मेला उनकी मर्जी से होगा और दीपक का भाई मंत्री नहीं रहेगा। मुकदमे में समझौता करने और पुलिस के पास जाने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। तहरीर के मुताबिक, धमकी देने के बाद आरोपितों ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली चलने से मोहल्ले में दहशत फैल गई। मारपीट में घायल दोनों युवक बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। आसपास के लोगों ने 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को थाने ले गई। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराकर तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। जार्जटाउन पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: अल्लापुर मेले की बैठक मंत्री पद को लेकर विवाद, फायरिंग से दहशत