Prayagraj News: आग से सुरक्षा में लापरवाही पर फायर ब्रिगेड ने 261 संस्थानों को दिया नोटिस

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: प्रयागराज में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले निजी कोचिंग और शिक्षण संस्थानों पर अग्निशमन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 261 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया गया है। सभी संस्थानों को निर्धारित समय के भीतर कमी दूर करने का निर्देश दिया गया है।

Prayagraj News: आग से सुरक्षा में लापरवाही पर फायर ब्रिगेड ने 261 संस्थानों को दिया नोटिस

Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले निजी कोचिंग व शिक्षण संस्थानों, होटलों, गेस्ट हाउस और अस्पतालों पर अग्निशमन विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सघन चेकिंग अभियान के दौरान अब तक 261 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अग्नि सुरक्षा के अपर्याप्त इंतजाम और सुरक्षित आपात निकास नहीं होने पर नोटिस जारी किए गए हैं। निर्धारित समय में खामियां दूर नहीं करने पर विभागीय कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है।

अभियान की जानकारी

सीएफओ सीएम शर्मा ने बताया कि 23 जून से शुरू हुए अभियान के तहत रोजाना करीब 20 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है। औसतन 10 से 12 संस्थानों में अग्नि सुरक्षा की कमियां मिलने पर नोटिस जारी किए जा रहे हैं। सभी संस्थानों को 15 दिन से एक माह के भीतर निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय में कमियां दूर नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ फायर सेफ्टी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। बिजली आपूर्ति काटने और संस्थान को सील करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

इन मानकों को करना होगा पूरा

संचालकों को अतिरिक्त सीढ़ी व गेट बनाकर अलग फायर एग्जिट तैयार करने, भवन के चारों ओर जगह छोड़ने और आवश्यक अग्निशमन उपकरण लगाने के निर्देश दिए गए हैं। भूतल पर दो से तीन और ऊपरी मंजिल पर कम से कम चार से पांच अग्निशामक यंत्र होने चाहिए। इसके अलावा, पांच हजार लीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक, 450 हॉर्सपावर का पंप, होज रील और अलार्म सिस्टम आदि व्यवस्था जरूरी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अग्निशमन विभाग ने कितने प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया है?
अग्निशमन विभाग ने 261 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।