सिविल लाइंस के बहुमंजिला होटल में लगी भीषण आग

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज के सिविल लाइंस में सोमवार दोपहर होटल विट्ठल इंटरनेशनल में ट्रांसफॉर्मर फटने से आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैल गईं, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। प्रशासन ने बताया कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

सिविल लाइंस के बहुमंजिला होटल में लगी भीषण आग

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सिविल लाइंस में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब कॉफी हाउस के बगल स्थित चार मंजिला होटल विट्ठल इंटरनेशनल से आग की लपटें उठने लगीं। तेज धमाके के साथ बिजली के ट्रांसफॉर्मर फटने के बाद उठीं आग की लपटों ने कुछ ही मिनटों में पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया। होटल के भीतर ठहरे लोगों में चीख-पुकार मच गई, जबकि आसपास के इलाके में भगदड़ जैसे हालात बन गए। कई लोग जान बचाने के लिए कमरों से भागते नजर आए।

आग का कारण

मम्फोर्डगंज निवासी आलोक परमार के होटल के भूतल में सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे जोरदार धमाके के साथ ट्रांसफॉर्मर में धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि आसपास की इमारतें तक हिल गईं। इसके बाद ट्रांसफॉर्मर से निकली आग होटल की बाहरी फसाड लाइटिंग के सहारे तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। देखते ही देखते होटल की खिड़कियों से धुएं के काले गुबार निकलने लगे और आग की ऊंची-ऊंची लपटें दूर से दिखाई देने लगीं। जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। सैकड़ों लोग सड़क पर जमा हो गए। मौके पर तीन थानों की पहुंची पुलिस ने आननफानन में आसपास की दुकानों और इमारतों को खाली कराया। मौके पर छह फायर टेंडर, हाइड्रोलिक मशीन और करीब 36 अग्निशमनकर्मियों को लगाया गया।

बचाव कार्य

तेज हवा के कारण आग ने बेकाबू होती गई और लपटें समीप स्थित प्रेमपुष्प प्लाजा की तीसरी मंजिल तक पहुंच गईं। होटल के पीछे पड़े कूड़े के ढेर में भी आग भड़क उठी, जिससे हालात और भयावह हो गए। करीब चार घंटे तक चले बचाव और राहत अभियान के दौरान धुएं और गर्मी के कारण आसपास का इलाका दहशत में डूबा रहा। होटल मैनेजर धनंजय पांडेय ने बताया कि बिजली विभाग के कर्मचारियों के मरम्मत करने के दौरान ट्रांसफॉर्मर में धमाका होने से आग लगी। आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। उधर, सीएफओ सीएम शर्मा ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस भीषण हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आग लगने का कारण क्या था?
आग लगने का कारण ट्रांसफॉर्मर में धमाका था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।