वैश्य इंटरनेशनल ने छह परिवारों को दी आर्थिक सहायता
प्रयागराज में वैश्य इंटरनेशनल एसोसिएशन ने छह परिवारों को 28 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। अभिलाषा गुप्ता नंदी ने राजकुमार केसरवानी को ढाई लाख का चेक प्रदान किया। अन्य परिवारों को भी विभिन्न राशियों की सहायता मिली। इस कार्यक्रम में एसोसिएशन के महासचिव और अन्य सदस्य उपस्थित थे।
प्रयागराज, संवाददाता। वैश्य इंटरनेशनल एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में छह परिवारों को 28 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। एसोसिएशन की संस्थापक व पूर्व मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने नैनी के राजकुमार केसरवानी को ढाई लाख का चेक दिया। चक रघुनाथ, नई बाजार नैनी के संजीव कुमार केसरवानी को दस लाख का चेक सौंपा गया। मोहत्सिमगंज के लालजी को चाय की दुकान खोलने के लिए दस हजार व राजेश कुमार वैश्य को पचास हजार रुपये की सहायता दी गई। जबकि ओम प्रकाश केसरवानी को दस लाख रुपये का चेक व आराधना साहू को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिली।
इस मौके पर एसोसिशन के महासचिव राजेश गुप्त, दीपक सिंघल, अनिल कुमार अन्नू भैया आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


