सात लाख वोटरों का अंतिम सूची में आना तय
Feb 28, 2026 11:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News - प्रयागराज में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 703,276 वोटरों का नाम अंतिम सूची में आना लगभग तय है। अब तक 793,841 वोटरों को नोटिस जारी किया गया है। 6 जनवरी को आलेख्य प्रकाशित होने के बाद 10.62 लाख वोटर नो मैपिंग सूची में थे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सुनवाई को तेज करने की जानकारी दी।

प्रयागराज। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अब नो मैपिंग वाले सात लाख तीन हजार 276 वोटरों का नाम अंतिम सूची में आना लगभग तय हो गया है। जिले में अब तक सात लाख 93 हजार 841 वोटरों को नोटिस जारी करने का काम पूरा कर लिया गया है। छह जनवरी को आलेख्य प्रकाशित होने के बाद जिले में 10.62 लाख वोटर नो मैपिंग की सूची में शामिल थे। अब नोटिस की सुनवाई पर जोर दिया जा रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूजा मिश्रा ने बताया कि नए सुनवाई को तेज किया जा रहा है। जिससे अंतिम सूची में सभी पात्र वोटरों का नाम हो।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



