अंतिम मतदाता सूची में प्रयागराज को मिले 38.65 लाख वोटर

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के बाद अंतिम मतदाता सूची में कुल 38 लाख 65 हजार 975 मतदाता दर्ज हुए हैं। पहले यह संख्या 46 लाख 92 हजार 860 थी, जो कि आठ लाख 26 हजार 885 कम है। चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाता संख्या बढ़ाने के लिए कार्य जारी है।

अंतिम मतदाता सूची में प्रयागराज को मिले 38.65 लाख वोटर

प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के बाद शुक्रवार को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में जिले में कुल वोटर 38 लाख 65 हजार 975 हो गए हैं। 27 अक्तूबर 2025 को जब एसआईआर अभियान की शुरुआत हुई थी तब जिले की 12 विधानसभा क्षेत्र में कुल 46 लाख 92 हजार 860 वोटर थे। यानी जिले में कुल आठ लाख 26 हजार 885 मतदाता कम हो गए हैं। जबकि छह जनवरी को आलेख्य प्रकाशन के वक्त जिले में वोटर कुल 35 लाख 36 हजार 555 मतदाता थे। आलेख्य प्रकाशन से अंतिम सूची में कुल तीन लाख 29 हजार 420 वोटरों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।मतदाता

सूची में सुधार के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एसआईआर अभियान जब से शुरू हुआ तब से लगातार घर-घर जाकर प्रपत्र दिए गए और काम चलता रहा। छह जनवरी को जब आलेख्य प्रकाशन हुआ था तो जिले में 35 लाख 36 हजार 555 मतदाता बचे थे। जो 46 लाख 92 हजार 860 वोटरों से 11 लाख 56 हजार 305 कम थे। ऐसे में जिला प्रशासन के सामने मतदाताओं को बढ़ाना भी चुनौती भरा काम था। 27 मार्च तक जिला निर्वाचन कार्यालय ने दावे और आपत्तियां भी स्वीकार की। जिसकी जांच के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन शुक्रवार को किया गया।जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अंतिम मतदाता सूची जारी करने के साथ ही सभी दलों के प्रतिनिधियों के साथ संगम सभागार में बैठक कर उन्हें सूची सौंपी। जिसमें बताया कि आलेख्य प्रकाशन के बाद से अब तक कुल तीन लाख 29 हजार 420 वोटर बढ़े हैं। डीएम ने सभी को मतदाता सूची सौंपी और इसे मतदेय स्थलों पर भेजने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि सूची में कोई गड़बड़ी नहीं है। फिर भी अगर कोई नया वोटर जिले में आया है या किसी कारण कोई छूटा है तो फॉर्म छह भरने की प्रक्रिया अब शुरू हो जाएगी। उसे भी अपना फॉर्म भरने का अवसर मिलेगा।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।