
मतदाता सूची अपडेट: 46.92 लाख में से 45.19 लाख प्रपत्र डिजिटाइज, अंतिम दिन आज
Prayagraj News - प्रयागराज में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का अंतिम दिन गुरुवार को है। निर्वाचन आयोग ने इसकी तारीख बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दी थी। अब तक 46 लाख 92 हजार मतदाताओं में से 45 लाख 19 हजार के प्रपत्र डिजिटाइज हो चुके हैं। 11 लाख 24 हजार मतदाता अनुपलब्ध हैं, जिनका सत्यापन किया जाएगा।
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए प्रपत्र भरने और डिजिटाइज करने का आखिरी दिन गुरुवार को है। निर्वाचन आयोग ने इसकी तारीख को बढ़ाकर चार दिसंबर से 11 दिसंबर कर दिया था। बुधवार शाम तक जिले में 46 लाख 92 हजार 860 मतदाताओं में से 45 लाख 19 हजार 114 मतदाताओं के प्रपत्र डिजिटाइज हो गए थे। यानी आखिरी दिन गुरुवार को कुल एक लाख 73 हजार 746 मतदाताओं के प्रपत्र को डिजिटाइज करना होगा।

बारा विधानसभा में 99.96 फीसदी प्रपत्र डिजिटाइज हो चुके हैं। वहीं कोरांव में 99.79 फीसदी, सोरांव में 99.28 फीसदी, प्रतापपुर में 99.26 फीसदी, फूलपुर में 98.77 फीसदीमेजा में 98.79 फीसदी, हंडिया में 97.95 फीसदी, करछना में 97.77 फीसदी, फाफामऊ में 97.78 फीसदी, इलाहाबाद उत्तर में 92.41 फीसदी, इलाहाबाद पश्चिम में 88.56 फीसदी और इलाहाबाद दक्षिण में 88.58 फीसदी मतदाताओं के प्रपत्र डिजिटाइज हो सके हैं।
बता दें कि बुधवार तक 11 लाख 24 हजार 260 मतदाता ऐसे हैं जो या तो एसआईआर अभियान के दौरान या तो नहीं मिले या फिर विधानसभा क्षेत्र छोड़ चुके हैं या उनकी मौत हो चुकी है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूजा मिश्रा ने बताया कि यह संख्या 11 लाख पार होने के कारण इनका विशेष रूप से सत्यापन कराया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


