फॉल्ट और मेंटेनेंस से शहर के कई इलाकों में बिजली संकट
Prayagraj News - शहर के कई मोहल्लों में बिजली फॉल्ट और मेंटेनेंस कार्यों के कारण बुधवार को घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। कैंट से आ रही 33 केवीए की मुख्य लाइन में रात

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के कई मोहल्लों में बिजली फॉल्ट और मेंटेनेंस कार्यों के कारण बुधवार को घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। कैंट से आ रही 33 केवीए की मुख्य लाइन में रात में फॉल्ट आने से शहर के बड़े हिस्से की आपूर्ति ठप हो गई। ताड़बाग के पास एक पक्षी के कारण लाइन में फॉल्ट हो गया, जिससे सिविल लाइंस और धूमनगंज के कई मोहल्लों में अंधेरा छा गया।वहीं शेरवानी मोड़ के पास इंसुलेटर उड़ने से भी बिजली गुल हो गई। इससे आसपास के मोहल्लों व कॉलोनी में अंधेरा छा गया। दारागंज में बुधवार सुबह एक बिजली के पोल में करंट उतर आया।
हादसे से बचने के लिए तत्काल सप्लाई बंद करनी पड़ी। सूचना पर पहुंचे बिजलीकर्मियों ने मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की। उधर नागवासुकि फीडर में दोपहर से शाम तक बार-बार बिजली आती-जाती रही। सिविल लाइंस के क्वाइव रोड इलाके में सुबह पांच बजे अचानक फॉल्ट आने से बिजली गुल हो गई। धम्सा माई मंदिर के पास बंच केबल जलने से भी आसपास के इलाकों की आपूर्ति बाधित रही।कल्याणी देवी उपकेंद्र में सीएम ग्रिड योजना के तहत दो नए ट्रांसफॉर्मर लगाने का काम बुधवार दोपहर से शाम तक चला। इस दौरान पूरे क्षेत्र में घंटों बिजली गुल रही। पीपल चौराहा पर डॉक्टर बनर्जी फीडर का ट्रांसफॉर्मर बदला गया, जिसके कारण दो घंटे आपूर्ति ठप रही। दरियाबाद में भी ट्रांसफॉर्मर बदलने से दोपहर में करीब पौने तीन घंटे तक बिजली नहीं आई। शाम को डॉक्टर बनर्जी फीडर को फिर से दो घंटे के लिए बंद करना पड़ा। इससे पहले मंगलवार आधी रात को खुर्शीद कॉलोनी में एबीसी तार टूटने से भी बिजली गुल हुई थी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


