डंपर और बस की सीधी टक्कर, चालक समेत छह घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - खीरी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह गड़ार नाले के पास तेज रफ्तार बस और डंपर की टक्कर हुई। इस दुर्घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर के कारण बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

डंपर और बस की सीधी टक्कर, चालक समेत छह घायल

खीरी थाना क्षेत्र के लालतारा पुलिस बूथ से करीब पांच सौ मीटर दूर गड़ार नाले के समीप गुरुवार सुबह करीब नौ बजे तेज रफ्तार बस और डंपर में सीधी टक्कर हो गई। निजी बस में सवार करीब 20 यात्रियों में दो महिला समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बस चालक की स्थिति गंभीर बनी है। पुलिस ने घायलों को सीएचसी मेजा और एनटीपीसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद घायलों के परिजनों में खलबली मची रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खीरी से बस यात्रियों को बैठाकर सुबह प्रयागराज के लिए रवाना हुई। रास्ते में गड़ार नाले के पास अचानक सामने से आ रहे डंपर से आमने-सामने टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इससे बस चालक देवी श्रीवास्तव समेत खीरी की पूजा केसरवानी, अखिलेश चंद्र मिश्रा, कौहट के बबलू आदिवासी, ढेरहन की रीता देवी और पूरा दत्तू के सूरज शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, बस में सवार अन्य यात्रियों को भी हल्की चोट लगीं। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। वहीं, डंपर चालक को भी घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि रोजाना बस बबलू आदिवासी की चलाता था, लेकिन सुबह बबलू आदिवासी ड्राइवर सीट के बगल में बैठा था, जबकि उसका साथी देवी श्रीवास्तव बस चला रहा था। खीरी थाना प्रभारी कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को थाने लाकर यातायात बहाल करा दिया गया है। अभी घायलों के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।