Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsFatal Accident XUV Collides with Tractor Two Dead in Hanumanganj
एक्सयूवी ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, दो की मौत

एक्सयूवी ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, दो की मौत

संक्षेप:

Prayagraj News - हनुमानगंज में एक एक्सयूवी कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकरा गई। इस हादसे में कार चालक आशीष सिंह और ट्रैक्टर पर सवार मजदूर सत्यम सिंह की मौके पर मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हुए। पुलिस ने शवों को...

Jul 03, 2025 06:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

हनुमानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सरायइनायत थानाक्षेत्र में हबूसा मोड़ के करीब बुधवार रात 11 बजे एक एक्सयूवी कार अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रैक्टर से जा भिड़ी। इस हादसे में कार चालक और ट्रैक्टर पर सवार एक मजदूर की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक सहित दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने रात में ही दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घायलों को सीएचसी कोटवा एट बनी भेजा गया। फूलपुर सांसद के करीबी अंदावा गांव निवासी मनोज सिंह का 32 वर्षीय पुत्र आशीष सिंह अपनी एक्सयूवी कार से बुधवार रात अकेले हनुमानगंज की ओर जा रहा था। जीटी रोड पर सरस्वती स्वागत द्वार से कुछ दूर आगे बढ़ते ही अचानक सड़क पर आए जानवर को बचाने के चक्कर में आशीष की कार अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रैक्टर से टकरा गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए और ट्रैक्टर पर बैठे चालक सहित दो मजदूर उछल कर सड़क पर गिर पड़े। हादसे में आशीष सिंह और ट्रैक्टर पर बैठे हंडिया के शंकरपुर गांव निवासी मजदूर सत्यम सिंह (17) पुत्र पिंटू सिंह की मौके पर मौत हो गई। वहीं शंकरपुर गांव का ही ट्रैक्टर चालक विपिन सिंह और एक अन्य मजदूर विकास सिंह घायल हो गए। तीन भाइयों में मझला था आशीष मनोज सिंह अंदावा स्थित एक लॉ कॉलेज और गेस्ट हाउस के संचालक है। उनके तीन बेटों मनीष सिंह, अजीत सिंह के बीच आशीष मझला था। वह पिता के व्यवसाय में हाथ बंटाता था। तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो पत्नी साक्षी और मां उषा देवी बदहवास सी हो गई। आशीष को दो साल का एक मासूम बेटा भी है। फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल, विधायक दीपक पटेल, पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, बसपा नेता ज्ञान सिंह पटेल, घनश्याम सिंह पटेल व भाजपा नेता अरुण कुमार मिश्र पिंटू आदि ने दुखी परिजनों का ढांढस बंधाया। सत्यम के पिता मुंबई में करते हैं चौकीदारी सत्यम बहुत गरीब परिवार से है। उसके पिता पिंटू सिंह मुंबई में एक बिल्डर की कंपनी में चौकीदारी करते हैं। सत्यम ट्रैक्टर से शहर में ईंट उतार कर हंडिया लौट रहा था। वह दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था। वह पिता के साथ मिलकर परिवार के भरण पोषण में हाथ बंटाता था। बेटे के मौत की खबर सुनते ही पिता को गहरा सदमा लगा और वह बेटे की आखिरी झलक देखने के लिए मुंबई चल दिए।