ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजफैशन शो : रैंप पर दिखा खादी का जलवा

फैशन शो : रैंप पर दिखा खादी का जलवा

आओ बनाएं खादी, आओ अपनाएं खादी की थीम पर माघ मेला में शुक्रवार को खादी फैशन शो का आयोजन किया गया। इसमें रंग-बिरंगे खादी परिधानों से सजी 35 सुंदरियों ने रूप का जलवा...

फैशन शो : 
रैंप पर दिखा खादी का जलवा
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजSat, 15 Feb 2020 01:25 AM
ऐप पर पढ़ें

आओ बनाएं खादी, आओ अपनाएं खादी की थीम पर माघ मेला में शुक्रवार को खादी फैशन शो का आयोजन किया गया। इसमें रंग-बिरंगे खादी परिधानों से सजी 35 सुंदरियों ने रूप का जलवा बिखेरा। खादी के वस्त्रों से तैयार सिल्क की साड़ी, कुर्ती, गाउन, स्कर्ट, टॉप, सलवार-कुर्ती परिधान में रैंप पर कैटवाक किया। उप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से परेड ग्राउंड में आयोजित प्रदर्शनी में ग्राहकों ने खरीदारी के साथ फैशन शो का लुत्फ उठाया। इसमें शहर के अलावा कानपुर, लखनऊ और दिल्ली की मॉडल्स ने लोगों को खादी के प्रति जागरूक किया।

खादी की पारंपरिक कला और शिल्प को प्रदर्शित के उद्देश्य से हुआ आयोजन में पारंपरिक परिधान और संस्कृति की झलक दिखाई दी। शो का निर्देशन अरविंद यादव ने किया। संचालन शुभांगी सिंह ने किया। इस मौके पर अभय कुमार त्रिपाठी, राम औतार यादव, राकेश मोहन, लालजी धुरिया मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें