फार्मर आईडी के लिए कैंप आज से
Apr 06, 2026 10:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News - प्रयागराज में किसानों का आईडी बनाने के लिए छह से 15 अप्रैल तक ग्राम पंचायतों में कैंप लगाए जाएंगे। मुख्य सचिव के आदेश पर छूटे हुए कृषकों का संतृप्तिकरण किया जाएगा। विभिन्न विभागों द्वारा कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिला अधिकारी ने इस संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए हैं।

प्रयागराज। किसानों का आईडी बनाने के लिए जिले के ग्राम पंचायतों में कैंप लगाए जाएंगे। मुख्य सचिव के आदेश पर छह से 15 अप्रैल तक लगने वाले कैंप में जिले के छूटे हुए कृषकों का ग्राम पंचायतवार कैंप लगाकर संतृप्तिकरण किया जाएगा। कैंप में राजस्व, कृषि, ग्राम विकास, पंचायत राज, उद्यान, आपूर्ति एवं अन्य विभाग मिलकर ग्राम पंचायत के कैंप का आयोजन करेंगे। उपनिदेशक कृषि ने बताया कि जिला अधिकारी ने कैंप को लेकर विस्तृत दिशा निर्देश जारी किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


