Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsFarmers Demand 15 Hours of Electricity Supply Amidst Non-compliance
बिजली आपूर्ति को लेकर किसान यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी
Prayagraj News - किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए 10 घंटे बिजली की आपूर्ति का आदेश दिया गया है, लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है। भारतीय किसान यूनियन भानू संगठन ने 15 घंटे की बिजली आपूर्ति की मांग की है। संगठन ने...
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजTue, 9 Sep 2025 07:45 PM

किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए दस घंटे तक निर्बाध बिजली आपूर्ति का शासन का आदेश है, लेकिन इसका पालन नहीं किए जाने पर भारतीय किसान यूनियन भानू संगठन ने नाराजगी जाहिर की है। किसानों की सहूलियत के लिए 15 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग की है। मंगलवार को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने किसानों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कहा कि बिजली आपूर्ति की मांग पर अमल नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन धरना और आंदोलन किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




