किसान 10 मई तक ऑनलाइन बुक करें बीज
प्रयागराज में किसानों के लिए एक नई सुविधा शुरू की गई है, जिसके तहत बीज गोदाम से दूर रहने वाले किसान कृषक पोर्टल या बीज गोदाम जाकर 10 मई तक बीज बुक कर सकते हैं। उप निदेशक कृषि पवन कुमार विश्वकर्मा के अनुसार, इस योजना से कई किसानों को लाभ मिलेगा, खासकर उन किसानों को जो 100 किलोमीटर दूर रहते हैं।

प्रयागराज। ऐसे किसान जो बीज गोदाम से दूर रहते हैं वो कृषक पोर्टल या बीज गोदाम पर जाकर अपने लिए बीज की बुकिंग कर सकते हैं। 10 मई तक उन्हें बुकिंग पर बीज मिलने का अवसर है। कृषि यंत्रों की भांति इसकी बुकिंग होगी। उप निदेशक कृषि पवन कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि बीज गोदाम से दूर गांव में रहने वाले किसानों के लिए यह सुविधा शुरू की गई है। उप निदेशक ने बताया कि इस योजना के शुरू होने से किसानों को बड़ी संख्या में लाभ होगा। तमाम किसान ऐसे हैं, जिनका गांव बीज गोदाम से 100 किलोमीटर की दूरी पर है।
वो इस योजना से सहजता से बीज पा सकेंगे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


