Prayagraj News: संस्थान से विदाई के दौरान नम हुई डाक कर्मी की आंखें
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News: प्रयागराज में, प्रधान डाकघर के सहायक डाकपाल एचके त्रिपाठी की सेवानिवृत्ति पर धूमधाम से विदाई आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिप्टी एसएसपी पीसी तिवारी ने की। वक्ताओं ने त्रिपाठी की कार्यकुशलता की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संस्थान से विदाई के दौरान नम हुई डाक कर्मी की आंखें
Prayagraj News: प्रयागराज। प्रधान डाकघर के लेखा अनुभाग में कार्यरत सहायक डाकपाल एचके त्रिपाठी के सेवानिवृत्त होने पर कर्मचारी एवं डाक मनोरंजन क्लब की ओर से मंगलवार को धूम-धाम से विदाई संस्थान से विदाई की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिप्टी एसएसपी प्रयागराज मंडल पीसी तिवारी ने की। मुख्य अतिथि आशीष चटर्जी रहे। वक्ताओं ने त्रिपाठी की कार्यकुशलता और ईमानदारी की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जन संपर्क अधिकारी ने राजेश वर्मा ने सेवानिवृत्ति पर बधाई दी। कार्यक्रम में राजेश मिश्र, राजेंद्र सिंह, राजेश सिंह, भास्कर नाथ तिवारी, दिलीप पांडेय, गुलशन, राहुल, जीपी माझी और चंदन सिंह मौजूद रहे। आयोजन मनोरंजन क्लब के महासचिव राजेश वर्मा ने किया।


