Prayagraj News: सीटीओ को कर्मचारियों ने दी विदाई
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News: सीटीओ प्रत्यूष कुमार द्विवेदी का वित्त नियंत्रक आयुर्वेद के पद पर प्रमोशन होने के बाद शनिवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान के अध्यक्ष हिंदराज सिंह और मंत्री चंद्र प्रकाश तिवारी ने उन्हें सम्मानित किया, जबकि विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

Prayagraj News: कलक्ट्रेट कोषागार में तैनात रहे सीटीओ प्रत्यूष कुमार द्विवेदी का वित्त नियंत्रक आयुर्वेद के पद पर प्रमोशन होने के बाद शनिवार को वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान की ओर से विदाई समारोह हुआ। इसमें संस्थान के जनपद अध्यक्ष हिंदराज सिंह और मंत्री चंद्र प्रकाश तिवारी ने उन्हें पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। समारोह में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भी सीटीओ रहे प्रत्यूष कुमार द्विवेदी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इनमें हरिश्याम सिंह चंदेल, राजेश कुमार, हरिकृष्ण शुक्ला, अंचल गिरी, आरपी पांडेय, टीएन द्विवेदी, रमाकांत कनौजिया और संतलाल सोनकर आदि शामिल रहे।


