Prayagraj News: रंजिश में पिता-पुत्र को पीटा, बहन से अभद्रता
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News: कर्नलगंज में अनिल कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है कि 31 अगस्त को उसके और उसके परिवार पर मोहल्ले के कुछ लोगों ने हमला किया। बचाने आए पिता और बहन के साथ भी मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Prayagraj News: कर्नलगंज में भारद्वाज कॉरिडोर निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 31 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे वह घर के पास खड़ा था। इसी दौरान मोहल्ले के आशीष गोस्वामी, अजय गोस्वामी और चार-पांच अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया और गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर पिता बसंत लाल और बहन मीनू कश्यप बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। बहन के साथ अभद्रता करने और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


