
फेसबुक में फर्जी आईडी बनाकर देवर ने की अश्लीलता
Prayagraj News - प्रयागराज में एक महिला ने अपने देवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, जिसने फेसबुक पर फर्जी आईडी बना कर उसके और उसके परिवार के बारे में अश्लील कमेंट किए हैं। महिला का कहना है कि पिछले 7-8 महीने से यह...
प्रयागराज। फेसबुक में फर्जी आईडी बनाकर महिला और उसके परिवार वालों के बारे में अश्लील व अभद्र कमेंट किए जा रहे हैं। महिला ने खुल्दाबाद थाने में अपने देवर के ही खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खुल्दाबाद निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसके देवर से उनका लगभग 15 वर्षों से कोई नाता नहीं है। आरोप है कि वह एक महिला के नाम से फेसबुक में फर्जी आईडी बनाकर महिला व परिवार के बारे में अश्लील व अभद्र कमेंट व पोस्ट कर रहा है। इससे महिला और उनके परिवार को सामाजिक व मानसिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

आरोप है कि लगभग सात-आठ माह से लगातार सिलसिला चल रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


