महंत यमुनापुरी के खाते से फर्जी चेक से निकाले गए 4.55 लाख रुपये
Prayagraj News - प्रयागराज में, महंत यमुनापुरी ने आरोप लगाया है कि उनके बैंक खाते से फर्जी चेक के जरिए 4.55 लाख रुपये निकाले गए। उन्होंने कोतवाली थाने में रामकृष्ण वर्मा और एक अज्ञात बैंककर्मी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। उनकी चेकबुक सुरक्षित है, जबकि आरोपितों ने उनके खाते से पैसे ट्रांसफर किए।

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी दारागंज के सचिव महंत यमुनापुरी ने उनके बैंक खाते से फर्जी कूटरचित चेक के माध्यम से 4.55 लाख रुपये निकाले जाने का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर कोतवाली थाने में गोमती नगर लखनऊ के रामकृष्ण वर्मा और अज्ञात बैंककर्मी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। महंत यमुनापुरी की तहरीर के मुताबिक, उनका एक्सिस बैंक शाखा चौक में खाता है। उन्होंने अपने बैंक खाते से चेकबुक पास कराया है। आरोप है कि दो अलग-अलग कूटरचित चेक के माध्यम से उनके बैंक खाते से रामकृष्ण वर्मा के कोटक महिंद्रा बैंक शाखा गोमती नगर लखनऊ के खाते में 4 लाख 55 हजार 570 रुपये ट्रांसफर किए गए।
जबकि, महंत यमुनापुरी के पास दोनों चेक सुरक्षित पड़ा है। कोतवाली थाना प्रभारी संजय राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


