Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsExpansion of Electric Bus Service from Prayagraj to Sultanpur

हर घंटे सुलतानपुर के लिए मिलेगी इलेक्ट्रिक बस
संक्षेप:
Prayagraj News - प्रयागराज से सुलतानपुर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रोडवेज ने इस मार्ग पर इलेक्ट्रिक बस सेवा का विस्तार कर दिया है। अब हर आधे से एक घंटे में इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। इस समय 13 इलेक्ट्रिक बसें संचालित हैं, और आगे चार्जिंग स्टेशनों के विकास के साथ संख्या बढ़ाई जाएगी।
Feb 09, 2026 08:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
प्रयागराज,संवाददाता। प्रयागराज से सुलतानपुर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज ने इस रूट पर इलेक्ट्रिक बस सेवा का विस्तार कर दिया है। अब सुलतानपुर के लिए हर आधे से एक घंटे के अंतराल पर इलेक्ट्रिक बस उपलब्ध होगी। वर्तमान में इस मार्ग पर 13 इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जा रही हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रयागराज से कुल 23 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही हैं। जैसे-जैसे अन्य शहरों में चार्जिंग स्टेशन विकसित होंगे, इलेक्ट्रिक बसों का दायरा और बढ़ाया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




