रोटरी ने पर्यावरण संरक्षण प्रति किया जागरूक
Prayagraj News - प्रयागराज में रोटरी क्लब ऑफ इलाहाबाद रॉयल्स ने महिला ग्राम इंटर कॉलेज में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को बेकार वस्तुओं से उपयोगी सामान बनाने की जानकारी दी गई। अध्यक्ष अनुरिता द्विवेदी ने बताया कि क्लब पर्यावरण संरक्षण के लिए अभियान चला रहा है। इस अवसर पर कपड़े के थेले भी वितरित किए गए।

प्रयागराज। रोटरी क्लब ऑफ इलाहाबाद रॉयल्स की ओर से सोमवार को महिला ग्राम इंटर कॉलेज में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को बेकार की वस्तुओं से उपयोगी वस्तुएं तैयार करने की जानकारी दी गयी। अध्यक्ष अनुरिता द्विवेदी ने कहा कि बेकार वस्तुओं का उपयोग पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्लब अपने सामाजिक सरोकार के तहत शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चला रहा है। क्लब की ओर से छात्र-छात्राओं को कपड़े के थेले वितरित किए गए। इस मौके पर अलोशी अग्रवाल, अलका टंडन, रिचा अग्रवाल, अंजलि अग्रवाल, शर्मीली जैन, वर्षा अग्रवाल रीता वीर, सोनल अग्रवाल मौजूद रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


