ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजपर्यावरण जन जागरण अभियान का समापन

पर्यावरण जन जागरण अभियान का समापन

यूपी रिसर्च एसोसिएशन की ओर से माघ मेला क्षेत्र में गंगा व जल प्रदूषण निवारण प्रदर्शनी शोध प्रसार एवं पर्यावरण जन जागरण अभियान का समापन मंगलवार को...

पर्यावरण जन जागरण अभियान का समापन
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजWed, 01 Feb 2023 01:41 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रयागराज। यूपी रिसर्च एसोसिएशन की ओर से माघ मेला क्षेत्र में गंगा व जल प्रदूषण निवारण प्रदर्शनी शोध प्रसार एवं पर्यावरण जन जागरण अभियान का समापन मंगलवार को किया गया। श्री सच्चा बाबा अध्यात्म संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य चंद्रदेव मिश्र ने कहा कि मां गंगा भारतीय धर्म, दर्शन और अध्यात्म की प्रतीक हैं। इसलिए इनकी अविरलता और निर्मलता आवश्यक है। मां गंगा का जल, जल नहीं बल्कि अमृत है। आचार्य श्रीराम त्रिपाठी ने कहा कि प्रो. दीनानाथ शुक्ल द्वारा चलाया गया जन जागरण महाअभियान पूरे देश और समाज के लिए लाभकारी साबित हुआ।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें