स्नातक छात्रों को रोजगार के काबिल बनाएंगे नौ नए कोर्स
Prayagraj News - उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में स्नातकों की रोजगार योग्यता बढ़ाने हेतु तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ। इस दौरान नौ नए शैक्षणिक कार्यक्रम विकसित किए गए। कुलपति प्रो. सत्यकाम ने बताया कि विश्वविद्यालय आगे और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का विकास करेगा, जो मॉक्स के माध्यम से संचालित होंगे।

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में कोर्स एन्हांसमेंट फॉर ग्रेजुएट एम्प्लॉयबिलिटी विषय पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन बुधवार को हुआ। इस दौरान स्नातकों की रोजगार योग्यता बढ़ाने के उद्देश्य से नौ नए शैक्षणिक कार्यक्रम विकसित किए गए। यह कार्यशाला ग्रेजुएट एम्प्लॉयबिलिटी प्रोजेक्ट के तहत कॉमनवेल्थ ऑफ़ लर्निंग तथा कॉमनवेल्थ एजुकेशनल मीडिया सेंटर फॉर एशिया के सहयोग से आयोजित की गई थी। समापन सत्र की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. सत्यकाम ने कहा कि विश्वविद्यालय आगामी तीन महीनों में और अधिक व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के डिजाइन और विकास की योजना बना रहा है। इन पाठ्यक्रमों को मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्सेज (मूक्स) के माध्यम से संचालित किया जाएगा, ताकि वे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सकें और समाज के लिए उपयोगी सिद्ध हों।
कॉमनवेल्थ ऑफ़ लर्निंग सेमका प्रोजेक्ट के सलाहकार प्रदीप कुमार चौधरी ने कहा कि कार्यशाला के दौरान तैयार किए गए पाठ्यक्रम आने वाले समय में समाज के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे। स्वागत कार्यक्रम संयोजक डॉ. त्रिविक्रम तिवारी ने किया और कार्यशाला की रिपोर्ट आयोजन सचिव डॉ. गौरव संकल्प ने प्रस्तुत की। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. आनंदानंद त्रिपाठी ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


