Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsEngineering and Medical Teams Win DRM Cup T20 Cricket Matches
क्रिकेट प्रतियोगिता : डीआरएम कप में इंजीनियरिंग, मेडिकल विजयी

क्रिकेट प्रतियोगिता : डीआरएम कप में इंजीनियरिंग, मेडिकल विजयी

संक्षेप:

Prayagraj News - इंजीनियरिंग और मेडिकल ने डीआरएम कप अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में जीत दर्ज की। इंजीनियरिंग ने आरपीएफ को हराया, जिसमें रवींद्र आनंद ने 95 रन बनाए। दूसरे मैच में मेडिकल ने सिग्नल एंड टेलीकॉम को हराया, जिसमें शाहनवाज अहमद ने 61 रन बनाए। दोनों मैचों में मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए।

Feb 12, 2026 02:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

इंजीनियरिंग और मेडिकल ने डीआरएम कप अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को जीत दर्ज की। डीएसए मैदान पर पहले मैच में आरपीएफ ने 192 रन (नरेश 43, शैलेश यादव 38 नाबाद, अमित द्विवेदी 35 नाबाद, भरत 21, सनी 2/34) बनाए। जवाब में इंजीनियरिंग ने दो विकेट पर 193 रन (रवींद्र आनंद 95, आसिफ अली 46, विक्की राय 16 नाबाद) बना लिए। रवींद्र आनंद को डॉ. परवेज अहमद ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। दूसरे मैच में सिग्नल एंड टेलीकॉम ने 159 रन (अतुल शर्मा 36, प्रदीप वर्मा 35, आशुतोष यादव 33, ओम प्रकाश 4/12) बनाए। जवाब में मेडिकल ने पांच विकेट पर 162 रन (शाहनवाज अहमद 61, नागेंद्र पांडेय 32 नाबाद, अखिलेश 15) बना लिए।

ओमप्रकाश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;