मील का पत्थर होगा अधिनियम नारी शक्ति वंदन अधिनियम

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज के सीएमपी डिग्री कॉलेज में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023’ के प्रभावी क्रियान्वयन और जागरूकता पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्राचार्य प्रो. अजय प्रकाश खरे ने उद्घाटन किया। इसमें पैनल चर्चा, निबंध, वाद-विवाद और जागरूकता रैली शामिल थी। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

मील का पत्थर होगा अधिनियम नारी शक्ति वंदन अधिनियम

प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। सीएमपी डिग्री कॉलेज में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जागरूकता’ विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रो. अजय प्रकाश खरे ने उद्घाटन किया। संयोजक डॉ. चंदन कुमार ने अधिनियम को महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर बताया।कार्यक्रम में पैनल चर्चा, निबंध, वाद-विवाद, प्रस्तुतीकरण और जागरूकता रैली आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने पंचायत से संसद तक महिलाओं की भागीदारी पर अपने विचार रखे। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।