विद्युत चालित चाक के लिए मांगे आवेदन
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News - प्रयागराज में प्रजापति समाज के कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खादी ग्रामोद्योग बोर्ड ने माटीकला टूल-किट्स वितरण योजना शुरू की है। 15 मई से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 2026-27 में पांच पात्र कारीगरों को नि:शुल्क विद्युत चालित चाक मिलेगा। चयन के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा।

प्रयागराज। जिले के प्रजापति (कुम्हार) समाज के कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की माटीकला टूल-किट्स वितरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 मई से शुरू है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले के पांच पात्र कारीगरों को नि:शुल्क विद्युत चालित चाक उपलब्ध कराई जाएगी। जिला खादी ग्रामोउद्योग अधिकारी जवाहर लाल ने बताया कि आवेदन करने वालों का पीपीओ की अध्यक्षता में साक्षात्कार लिया जाएगा। जिले के पांच चयनितों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


