विवाह योजना के लिए पोर्टल पर करें आवेदन
By Newswrap
हिन्दुस्तान, प्रयागराजप्रयागराज में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने विवाह योजना की घोषणा की है। दिव्यांग युवक को 15 हजार, युवती को 20 हजार और दोनों को 35 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। आवेदन केवल ऑनलाइन किया जा सकता है और शादी एक अप्रैल 2025 के बाद होनी चाहिए।

प्रयागराज। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से विवाह योजना का लाभ लेने के लिए दिव्यांगजन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। युवक के दिव्यांग होने पर 15 हजार, केवल युवती के दिव्यांग होने पर 20 हजार और दोनों के दिव्यांग होने पर 35 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की जाएगी। आवेदक की शादी एक अप्रैल 2025 के बाद होनी चाहिए। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अशोक कुमार गौतम ने बताया कि इच्छुक दिव्यांगजन http//divyangjan.upsdc.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विभाग में संपर्क कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


