शैक्षिक, सामाजिक रूप से प्रगति कर रहीं महिलाएं : प्रो. चंदा

Mar 07, 2026 08:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में हिन्दुस्तानी एकेडेमी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने नारी शक्ति और विकास पर विचार साझा किए। प्रो. चंदा देवी और डॉ. मुदिता तिवारी ने महिलाओं की उन्नति और डिजिटल क्षेत्र में मौजूद चुनौतियों पर प्रकाश डाला।

शैक्षिक, सामाजिक रूप से प्रगति कर रहीं महिलाएं : प्रो. चंदा

प्रयागराज, संवाददाता। विश्व महिला दिवस की पूर्व संध्या पर हिन्दुस्तानी एकेडेमी की ओर से शनिवार को एकेडेमी के गांधी सभागार में संगोष्ठी और कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। वक्ताओं ने नारी शक्ति से विकसित भारत विषय पर विचार व्यक्त किए। कविताओं के माध्यम से नारी शक्ति का बखान किया। अध्यक्षीय संबोधन में इविवि की प्रो. चंदा देवी ने कहा कि महिलाएं शैक्षिक, सामाजिक रूप से निरंतर उन्नति कर रही हैं।मुख्य वक्ता आर्य कन्या इंटर कॉलेज की डॉ. मुदिता तिवारी ने कहा कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं अभी डिजिटल रूप में पीछे हैं। कई क्षेत्रों में अभी भी पुरुष ही नेतृत्व कर रहे हैं।

प्रशासनिक सेवा में कार्यरत महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास व महिला कल्याण को प्राथमिकता देती हैं। विशिष्ट वक्ता प्रो. अपर्णा सिंह ने कहा कि समय के साथ महिलाओं की सभी क्षेत्र में भूमिका बढ़ रही है। डॉ. चारूशीला सिंह ने कहा कि शिक्षित महिलाएं विकसित भारत की नींव है। विशिष्ट वक्ता प्रो. कुसुम सिंह ने विचार व्यक्त किए। एकेडेमी की कोषाध्यक्ष पायल सिंह ने अतिथि वक्ताओं को सम्मानित किया। संचालन डॉ. आकांक्षा पाल और डॉ. नीलिमा मिश्रा ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।