Prayagraj News: विकसित पंचायत से होगी विकसित भारत की शुरुआत : केशव

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: प्रयागराज में पंच सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विकासित पंचायत बनाने के महत्व पर जोर दिया। वीबीजीरामजी योजना की शुरुआत 1 जुलाई को हुई है, जिसमें ग्राम सभाओं के विकास के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। प्रयागराज में 3034 कार्य चल रहे हैं और लगभग 242660 सक्रिय श्रमिक हैं।

विकसित पंचायत से होगी विकसित भारत की शुरुआत : केशव
विकसित पंचायत से होगी विकसित भारत की शुरुआत : केशव

Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने और सहभागी ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार को राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में ‘पंच सम्मेलन’ आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण की शुरुआत विकसित पंचायत से होगी। वर्ष 2047 से पहले सभी ग्राम पंचायतों को विकसित ग्राम पंचायत बनाने का लक्ष्य लेकर काम करना होगा।

सम्मेलन की शुरुआत

उपमुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण से सम्मेलन का शुभारंभ किया। उन्होंने विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबीजीरामजी) से संबंधित ‘संक्षिप्त मार्गदर्शिका’ का विमोचन किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फाफामऊ की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

वीबीजीरामजी योजना

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वीबीजीरामजी योजना का शुभारंभ एक जुलाई को हुआ है। अभी योजना के तहत ग्राम सभाओं के विकास के लिए जितनी श्रमशक्ति लगनी चाहिए, उतनी नहीं लगी है। उन्होंने कहा कि योजना में लीकेज की संभावना नहीं है। ग्राम प्रधानों और संबंधित लोगों से योजना के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं की जानकारी लेते हुए कहा कि समस्याएं लिखित रूप में दें, उनका शीघ्र समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार का लक्ष्य गांवों का सर्वांगीण विकास है और इसके लिए बजट की कमी नहीं है। जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत तीनों इकाइयों को मिलकर गांवों को हर स्तर पर मजबूत और बेहतर बनाना होगा। उन्होंने 15 अगस्त को अमृत सरोवरों की साफ-सफाई कराने और वहां कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।

प्रयागराज के विकास कार्य

डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रयागराज में छह लेन पुल, गंगा एक्सप्रेसवे और रिंग रोड समेत कई परियोजनाओं से विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। कहा कि जिस तरह प्रयागराज बदला है, उसी तरह गांवों की तस्वीर भी बदलनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी ने किया। इस दौरान विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्य, सीडीओ हर्षिका सिंह, उपायुक्त उद्योग शरद टंडन, डीडीओ जीपी कुशवाहा, पीडी भूपेंद्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिंह, डीपीआरओ रवि शंकर द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

प्रयागराज में चल रहे कार्य

प्रयागराज में 3034 कार्य चल रहे हैं

सम्मेलन में बताया गया कि प्रयागराज में वीबीजीरामजी योजना के तहत 3034 कार्य चल रहे हैं। पांच लाख रुपये से अधिक लागत वाली स्वीकृत परियोजनाओं की संख्या 118 है। जिले में 2742 महिला मेट हैं। योजना के तहत 185701 मानव दिवस सृजित हुए हैं, जिनमें महिलाओं के 87249 और अनुसूचित जाति के 85154 मानव दिवस शामिल हैं। जिले में कुल 242660 सक्रिय श्रमिक हैं।

सामान्य प्रश्न

वीबीजीरामजी योजना का शुभारंभ कब हुआ था?
वीबीजीरामजी योजना का शुभारंभ एक जुलाई को हुआ था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।