जलकल कर्मी पर 73.61 लाख गबन का आरोप

Jan 31, 2026 01:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

Prayagraj News - प्रयागराज में जलकल विभाग के एक कर्मचारी पर 73.61 लाख रुपये गबन का मामला दर्ज किया गया है। सौरभ निषाद ने उपभोक्ताओं से जमा किए गए जल और सीवर टैक्स की राशि विभाग के खातों में नहीं जमा की। जांच में उसे दोषी पाया गया और उसे निलंबित कर दिया गया है।

जलकल कर्मी पर 73.61 लाख गबन का आरोप

प्रयागराज, संवाददाता। जलकल विभाग ने अपने ही एक कर्मचारी पर 73.61 लाख रुपये गबन का मुकदमा खुल्दाबाद थाने में दर्ज कराया है। इस पर उपभोक्ताओं से मिली जल व सीवर टैक्स की राशि को विभागीय कोष में जमा नहीं करने का आरोप है। जांच में दोषी मिलने पर मुकदमे की कार्रवाई की गई। दारागंज निवासी सौरभ निषाद जलकल विभाग में खलासी है। विभाग के अधिशाषी अभियंता शिवम मिश्रा ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि नगर निगम परिसर स्थित स्मार्ट सिटी भवन के जनसुविधा केंद्र में विभाग का टैक्स काउंटर बनाया गया है, जिसमें जल व सीवर के बिल जमा किए जाते हैं।

सौरभ को बिल में मिले रुपयों को विभागीय कोष के बैंक खातों में जमा करने की जिम्मेदारी दी गई थी। जांच में पता चला कि दो जुलाई 2024 से नौ जनवरी 2025 तक काउंटर पर उपभोक्तओं ने एक करोड़ 38 लाख तीन हजार 954 रुपये जमा किए। इसमें सिर्फ 64 लाख 42 हजार 907 रुपये विभाग के खातों में जमा हुए। मामले का खुलासा होने पर जलकल महाप्रबंधक ने सौरभ को निलंबित कर जोन के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार को जांच की जिम्मेदारी दी। उन्होंने तीन दिसंबर को महाप्रंधक व सचिव को सौंपी रिपोर्ट में बताया है कि सौरभ ने 878 उपभोक्ताओं की रसीदों से वसूले गए 73,61,047 रुपये विभागीय बैंक खातों में जमा नहीं किए। जांच में उसे गबन का दोषी पाया गया। मामले में कुछ और कर्मचारियों की भी भूमिका सामने आई है। अधिकारियों के स्पष्टीकरण मांगने पर कर्मचारियों ने आरोप को बेबुनियाद बताया। थाना प्रभारी खुल्दाबाद शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;