Prayagraj News: प्राइवेट फाइनेंस कंपनी से चार लाख रुपये गबन का आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार
Prayagraj News: प्रयागराज में, सिविल लाइंस पुलिस ने एक कर्मचारी ओम प्रकाश को गिरफ्तार किया है, जिसने निजी वित्त कंपनी से चार लाख रुपये का गबन किया। वह बस अड्डे के पीछे पकड़ा गया। शाखा प्रबंधक ने उसके खिलाफ शिकायत की थी, जिसमें फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ऋण निकालने का आरोप लगाया गया था।
Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्राइवेट फाइनेंस कंपनी से करीब चार लाख रुपये गबन कर फरार कर्मचारी को सिविल लाइंस पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फूलपुर के गहुलिया नियापट्टी निवासी ओम प्रकाश को मुखबिर की सूचना पर बस अड्डे के पीछे एनवाई रोड के पास पकड़ा गया। उसके खिलाफ शाखा प्रबंधक की तहरीर पर कोर्ट में आदेश पर नवंबर 2025 को नामजद एफआईआर दर्ज हुई थी।पुलिस के अनुसार, सिविल लाइंस स्थित प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक जीशान अहमद ने ओम प्रकाश के खिलाफ फर्जी व कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर चार लाख रुपये ऋण निकालने का आरोप लगाते हुए नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।
आरोप है कि दिसंबर 2022 से कंपनी में ओम प्रकाश प्रोडक्ट एक्सक्यूटिव के पद पर कार्यरत था। विभागीय जांच में उनके द्वारा चार लाख रुपये गबन की जानकारी हुई। धोखाधड़ी पकड़ने पर ओम प्रकाश ने पहले रुपये वापस करने की मोहलत मांगी, लेकिन फिर कंपनी की नौकरी छोड़कर फरार हो गया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


