इमजरेंसी वार्ड का गेट बंद होने से मरीजों को परेशानी
Prayagraj News - प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड को ताला लगा दिया गया है, जिससे मरीजों और तीमारदारों को ओपीडी की ओर जाने में कठिनाई हो रही है। वार्ड में 42 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 10 बेड लावारिस मरीजों के लिए आरक्षित हैं। कार्यवाहक मुख्य अधीक्षक के अनुसार, लावारिस मरीजों की सुरक्षा के कारण गेट बंद किया गया है।

प्रयागराज। कॉल्विन अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ताला बंद कर दिया गया है। इससे मरीजों व तीमारदारों को ओपीडी की तरफ आने-जाने में परेशानी हो रही है। इमरजेंसी वार्ड में 42 मरीज भर्ती किए जाते हैं। इसमें एक कोने में लावारिस मरीजों के लिए 10 बेड आरक्षित कर दिए गए हैं, जिसमें इस समय चार लावारिस मरीज भर्ती हैं। लावारिस वार्ड को गेट लगाकर इमरजेंसी वार्ड से अलग भी कर दिया गया है। इसलिए ओपीडी की तरफ से कोई वार्ड में नहीं जा सकता, जबकि सुरक्षा की दृष्टि से इमरजेंसी वार्ड को बंद नहीं किया सकता। तीमारदारों का कहना है कि वार्ड से अक्सर बाहर जाना पड़ता है जिससे परेशानी हो रही है।
कार्यवाहक मुख्य अधीक्षक डॉ. माया देवी के अनुसार वार्ड से लावारिस मरीज निकलकर बाहर चले जाते हैं इसलिए गेट को बंद कर दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


