Prayagraj News: छापामारी में पकड़ा कटिया से चलता ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: प्रयागराज में करेली क्षेत्र में ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन पर छापेमारी के दौरान 12 किलोवाट बिजली चोरी करते पाए गए एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। इसी प्रकार, लवकुश आश्रम के पास भी पांच किलोवाट बिजली चोरी करते हुए एक और मामला पकड़ में आया। दोनों स्थानों पर कटिया मारकर चोरी की जा रही थी।

Prayagraj News: छापामारी में पकड़ा कटिया से चलता ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन

Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। करेली में कटिया मारकर दो जगहों पर ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन चला रहा था। करेली के जेई शिवम यादव और प्रवर्तन दल के प्रभारी शेषनाथ सिंह ने अपनी टीम के साथ पूरा मनोहर दास करेली में छापामारी की। वहां पर आरोपी छापामारी होते ही ताला बंद करके भाग निकला।बिजली विभाग ने जांच में पाया कि वह 12किलो वाट का बिजली चोरी कर रहा था। आरोपी युवक के खिलाफ विद्युत चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं दूसरी ओर लवकुश आश्रम के पास पांच किलोवाट बिजली चोरी पकड़ी गई। यहां भी टीनशेड के आड़ में कटियामारी से ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन चल रहा था।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: छापामारी में पकड़ा कटिया से चलता ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन