गौस नगर में बिजली चोरी के खिलाफ तड़के चला अभियान, भारी मात्रा में कटिया तार जब्त

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज के गौस नगर क्षेत्र में बिजली विभाग ने बिजली चोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अवर अभियंता शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाई करते हुए कई कटिया लगे तार जब्त किए। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि बिजली चोरी से आर्थिक नुकसान और दुर्घटनाएं होती हैं।

गौस नगर में बिजली चोरी के खिलाफ तड़के चला अभियान, भारी मात्रा में कटिया तार जब्त

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। करेली उपकेंद्र खंड-दो के अंतर्गत गौस नगर क्षेत्र में शुक्रवार भोर में बिजली विभाग ने बिजली चोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। विभागीय टीम ने अवैध रूप से कटिया डालकर की जा रही बिजली चोरी पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में कटिया लगे तार काटकर जब्त किए।अभियान का नेतृत्व अवर अभियंता शैलेंद्र कुमार सिंह ने किया। सुबह-सुबह पहुंची विभागीय टीम को देखकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। टीम ने कई गलियों में निरीक्षण कर उन स्थानों को चिन्हित किया जहां सीधे लाइन से अवैध कनेक्शन लेकर बिजली का उपयोग किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान दर्जनों स्थानों से कटिया तार हटाए गए।

अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि बिजली चोरी से न केवल विभाग को आर्थिक नुकसान होता है, बल्कि इससे ओवरलोडिंग और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। विभाग ने लोगों से वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली उपयोग करने की अपील की। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए आगे भी नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। पकड़े गए मामलों में नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।