पिटाई से घायल बिजली मिस्त्री की मौत
Prayagraj News - पिटाई से घायल बिजली मिस्त्री 54 वर्षीय कपूर नाथ निवासी गणेश नगर म्योराबाद की शनिवार सुबह एसआरएन अस्पताल में मौत हो गई।

प्रयागराज, संवाददाता। पिटाई से घायल बिजली मिस्त्री 54 वर्षीय कपूर नाथ निवासी गणेश नगर म्योराबाद की शनिवार सुबह एसआरएन अस्पताल में मौत हो गई।परिजनों के अनुसार, एक अप्रैल को घर के पास ही शंकर गुप्ता किराना स्टोर के सामने कपूर नाथ से सोनू पांडेय ने मारपीट की थी। उनका सिर दीवार में टकरा दिया था, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई थी। घटना की वजह दुकानदार से किसी बात को लेकर अनबन बताई गई। आरोपी सोनू पांडेय दुकानदार का दोस्त है। घटना के दौरान दुकानदार मौके पर खड़ा सब कुछ देखता रहा। गंभीर रूप से घायल कपूर नाथ को इलाज के लिए स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मृतक के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। उनकी बेटी खुशी और छोटा बेटा निखिल आजमगढ़ में नानी के घर रहते हैं, जबकि बड़ा बेटा अभिषेक प्रयागराज में उनके साथ रहता था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


