
99.06 फीसदी काम पूरा, कोरांव, बारा और मेजा का शत प्रतिशत
Prayagraj News - प्रयागराज में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की प्रक्रिया के तहत जिले की 12 विधानसभा क्षेत्रों में 99.06 फीसदी डिजिटाइजेशन पूरा हुआ। निर्वाचन आयोग ने नई अंतिम तिथि 26 दिसंबर निर्धारित की है। बारा विधानसभा में अनुपस्थित मतदाताओं की संख्या में कमी आई है।
प्रयागराज। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया की तारीख निर्वाचन आयोग ने गुरुवार शाम को भले ही बढ़ा दी, लेकिन इसके पहले दिनभर अंतिम तिथि का दबाव ऐसा रहा कि काम बहुत तेजी से खींचा गया। गुरुवार को जिले की 12 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 99.06 फीसदी डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है। कोरांव, बारा और मेजा विधानसभा क्षेत्रों में डिजिटाइजेशन का काम शत प्रतिशत पूरा हो गया। जबकि प्रतापपुर, करछना और फूलपुर विधानसभा क्षेत्रों में 99.99 फीसदी काम पूरा हो गया। चंद कदम की दूरी पर हंडिया, सोरांव और फूलपुर में है, जहां 99.96 फीसदी काम हो गया।
फाफामऊ में 99.88 फीसदी, हंडिया में 99.61 फीसदी, इलाहाबाद दक्षिणी में 98.52 फीसदी, इलाहाबाद उत्तर में 96.95 फीसदी, पश्चिमी में 95.95 फीसदी डिजिटाइजेशन का काम पूरा हो गया। हालांकि राहत भरी खबर यह है कि निर्वाचन आयोग ने अब नई तारीख बढ़ाकर 26 दिसंबर कर दी है। इस तारीख तक डिजिटाइजेशन, मैपिंग का काम किया जा सकता है। बारा विधानसभा एकमात्र ऐसी विधानसभा है, जहां पर अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृत मतदाताओं की संख्या में कमी आई है। बुधवार शाम जारी की गई सूचना में ऐसे वोटरों की संख्या 61 हजार 400 थी, जो गुरुवार शाम जारी सूचना में 61 हजार 264 हो गई, यानी 136 गुम हुए मतदाता प्रयास के बाद मिल गए। ऐसे वोटरों के लिए जिला स्तरीय अफसरों की तैनाती की गई। जिससे जो लोग किसी कारण से छूट गए हैं, उनका प्रपत्र में नाम जोड़ा जा सके। अब काम पूरा होने के बाद अफसरों को अब काम में थोड़ा समय मिलेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




