पांच मई को होगा अलोपीबाग पार्षद के रिक्त पद पर मतदान

Apr 07, 2026 09:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निगम के रिक्त पदों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी किया है। वार्ड संख्या 48 के पार्षद उमेश मिश्र के निधन के बाद एक सीट रिक्त है। नामांकन 10 से 16 अप्रैल तक होगा और मतदान 5 मई को होगा। मतगणना 7 मई को होगी।

पांच मई को होगा अलोपीबाग पार्षद के रिक्त पद पर मतदान

राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में नगर निगम के रिक्त पदों पर चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिले में पार्षद का एक पद रिक्त है। वार्ड संख्या 48 अलोपीबाग के पार्षद उमेश मिश्र के निधन के करण सीट पिछले साल से रिक्त है। इस सीट पर भी पांच मई को मतदान होगा। नामांकन पत्र 10 से 16 अप्रैल के बीच सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक लिए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 18 अप्रैल को सुबह 11 बजे से होगी। नाम वापसी 20 अप्रैल को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक होगी। प्रतीक आवंटन 21 अप्रैल को होगा।

मतदान पांच मई को सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगा। मतगणना सात मई को सुबह आठ बजे से होगी। इसके लिए आठ अप्रैल को अधिसूचना जारी की जाएगी। बुधवार को तय होगा कि नामांकन पत्रों का वितरण किस कार्यालय से होगा और आरओ व एआरओ कौन होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।