तय नहीं कर पाए प्रत्याशी तो टाल दिया चुनाव

Feb 17, 2026 04:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में 17 फरवरी को होने वाले नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष के चुनाव को अगली घोषणा तक टाल दिया गया है। भाजपा के भीतर उपाध्यक्ष के प्रत्याशी को लेकर सहमति नहीं बन पाई। राजू शुक्ला और सुनीता चोपड़ा के नामों पर चर्चा हुई, लेकिन अंतिम निर्णय नहीं हो सका।

 तय नहीं कर पाए प्रत्याशी तो टाल दिया चुनाव

प्रयागराज। 17 फरवरी को प्रस्तावित नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष का चुनाव अगली घोषणा तक के लिए टाल दिया गया है। उपाध्यक्ष चुनाव के साथ गुरुवार को पुनरीक्षित बजट पर कार्यकारिणी की बैठक भी स्थगित कर दी गई है। दोनों बैठक टालने का कारण नहीं बताया गया, लेकिन चर्चा है कि भाजपा कार्यकारिणी उपाध्यक्ष का प्रत्याशी तय नहीं कर पाई। कार्यकारिणी गठन के साढ़े आठ महीने बाद उपाध्यक्ष चुनाव के सिलसिले में सोमवार को भाजपा नेतृत्व की बैठक हुई। बैठक में राजू शुक्ला और सुनीता चोपड़ा को उपाध्यक्ष प्रत्याशी बनाने को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श किया। बैठक में मौजूद पार्टी के नेताओं ने बताया कि राजू शुक्ला और सुनीता चोपड़ा के नामों पर मंथन हुआ।

पार्टी नेताओं के बीच सहमति नहीं बन पाई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।