कार्यकारिणी उपाध्यक्ष चुनाव के लिए आज तय होंगे प्रत्याशी

Feb 16, 2026 11:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा और सपा अपने-अपने प्रत्याशियों का चयन करेगी। भाजपा में राजू शुक्ला और सुनीता चोपड़ा के नाम चर्चा में हैं, जबकि सपा में अब्दुल समद को प्रत्याशी बनाने की बात हो रही है। चुनाव मंगलवार को होगा और इसके बाद बजट पर बैठक होगी।

कार्यकारिणी उपाध्यक्ष चुनाव के लिए आज तय होंगे प्रत्याशी

प्रयागराज। नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी अपने-अपने प्रत्याशी तय करेगी। प्रत्याशी को लेकर दोनों दल सोमवार को बैठक करेंगे। भाजपा में कार्यकारिणी उपाध्यक्ष पद के दावेदारों में राजू शुक्ला और सुनीता चोपड़ा के नाम सामने आए हैं। दोनों में से किसी एक के नाम पर सहमति नहीं बनीं तो तीसरे प्रत्याशी पर भी विचार किया जा सकता है। अबकि सपा में अब्दुल समद को प्रत्याशी बनाने की चर्चा है। कार्यकारिणी उपाध्यक्ष का चुनाव मंगलवार को होगा। उपाध्यक्ष चुनाव के बाद पुनरीक्षित बजट पर कार्यकारिणी की बुधवार को बैठक होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।