इतने नोटिस देने हैं कि बढ़ाने पर एईआरओ

Feb 18, 2026 10:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

Prayagraj News - प्रयागराज में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत 10 लाख 62 हजार वोटरों को नोटिस जारी किए गए हैं। प्रशासन ने 143 नए सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकृत अधिकारियों (एईआरओ) की नियुक्ति की है। जिलाधिकारी ने कहा कि नए वोटरों को जोड़ने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

इतने नोटिस देने हैं कि बढ़ाने पर एईआरओ

डिजि... इतने नोटिस देने हैं कि बढ़ाने पर एईआरओ प्रयागराज। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत जिले में 10 लाख 62 हजार वोटरों को नोटिस जारी करना है। यही कारण है कि प्रशासन को अब एईआरओ बढ़ाने पड़ रहे हैं। जिले में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकृत अधिकारी पहले 201 थे, लेकिन यहां पर 2.87 लाख वोटर नो मैपिंग के थे और बाद में तार्किक विसंगति वाले मतदाता साढ़े सात लाख से अधिक होने के कारण 10 लाख 62 हजार को नोटिस देना था। नोटिस देने की बढ़ती संख्या को देखकर जिला प्रशासन ने 143 नए एईआरओ तैनात किए हैं। जिले में इस वक्त 344 एईआरओ काम कर रहे हैं।

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा का कहना है कि अब पूरा फोकस नए वोटरों को जोड़ने पर है। साथ ही सुनवाई की प्रक्रिया को पूरा करना है। इसमें आयोग के निर्देश के क्रम में जरूरी छूट दी गई है। सभी से यही अपील है कि अगर उनकी आयु 18 साल हो चुकी है तो वो नए मतदाता के रूप में अपना फॉर्म भर दें, जिससे उनका नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल हो सके। इसके साथ ही नोटिस देने के लिए एईआरओ को बढ़ाना पड़ रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।