Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsElection Commission Concerned Over Slow Distribution of Voter Registration Forms
कम बंटे प्रपत्र, आयोग ने कहा-काम में तेजी लाएं

कम बंटे प्रपत्र, आयोग ने कहा-काम में तेजी लाएं

संक्षेप:

Prayagraj News - मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के लिए प्रपत्रों का वितरण अपेक्षित गति से नहीं हो रहा है। निर्वाचन आयोग ने चिंता जताई है कि केवल 60 से 70 हजार प्रपत्र ही वितरित हुए हैं, जबकि कुल वितरण 94 लाख होना है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए हैं ताकि समय सीमा के भीतर पूरा किया जा सके।

Sat, 8 Nov 2025 07:57 PMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए चार दिनों में प्रपत्र उस अनुसार नहीं बंट सके हैं, जिसकी उम्मीद है। प्रपत्रों के कम वितरण को लेकर निर्वाचन आयोग ने चिंता जाहिर की है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक की और प्रपत्रों के वितरण को बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। एसआईआर के तहत चार नवंबर से प्रपत्रों को बांटने का काम शुरू करना था। चार दिसंबर तक प्रपत्र बांटकर वापस लेना है, लेकिन काम अभी बहुत धीमे चल रहा है। बताया जा रहा है कि जिले में 60 से 70 हजार के आसपास ही प्रपत्रों का वितरण अब तक हो सका है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जबकि कुल वितरण 94 लाख प्रपत्रों का होना है। ऐसे में हर बीतता दिन परेशानी बढ़ा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अफसरों से कहा कि काम को तेज गति से करें, जिससे परेशानी न हो और तय समय में सबकुछ पूरा होना चाहिए। पहले दिया प्रपत्र तो आलेख्य में नाम होगा प्रकाशित जो मतदाता अपने प्रपत्र अभी बीएलओ को सौंप देंगे, उनका नाम नौ दिसंबर को प्रकाशित होने वाले आलेख्य में रहेगा। इससे आगे परेशानी नहीं होगी। ड्राफ्ट में नाम आने के बाद इस पर दावे और आपत्तियां स्वीकार किए जाएंगे। सात फरवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने पर नाम सूची में रहेगा। ऐसे में प्रपत्र वितरण के लिए लोग बीएलओ से संपर्क कर अपना प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं।