संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत

Jan 11, 2026 02:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

Prayagraj News - बगहा हंडिया के 60 वर्षीय फूलचंद यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। शनिवार सुबह उनका शव बगहा रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला। परिवार का आरोप है कि जमीन के विवाद के चलते उनका हत्या की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत

बगहा हंडिया निवासी एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। शनिवार सुबह बगहा रेलवे क्रासिंग के पास उसका शव पाया गया। बुजुर्ग ने आत्महत्या की या वह हादसे का शिकार हुआ, यह ज्ञात नहीं हो सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बगहा निवासी 60 वर्षीय फूलचंद यादव गार्ड की नौकरी करते थे। शनिवार सुबह उनका ट्रेन से कटा शव पाया गया। भतीजे विकास ने बताया कि फूलचंद की पत्नी की कई साल पहले मौत हो गई थी। उससे तीन बेटियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है। कुछ साल से सुमन नाम की एक महिला और उसका बेटा अमित फूलचंद के साथ रह रहे थे।

बीच में सुमन कहीं चली गई थी लेकिन बेटा फूलचंद के पास ही था। विकास का आरोप है कि अमित उसके दादा पर जमीन बेचने का दबाव बनाता था, जिसे लेकर विवाद चल रहा था। वह कुछ जमीन बिकवा भी चुका है। लंबे समय बाद चार दिन पहले ही सुमन भी आई है। फूलचंद एक सप्ताह से बेटी के घर थे। वह आठ जनवरी को ही घर लौटे थे और नौ जनवरी की रात ट्रेन से कटकर उनकी मौत हो गई, जो संदेहास्पद है। पोस्टमार्टम के बाद भाई-भतीजों ने फूलचंद का अंतिम संस्कार किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।